बाल भवन में किया कन्या विवाह
करनाल| एमडीडीबाल-भवन के प्रांगण में एक कन्या के विवाह समारोह का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया। इसमें करनाल के डीसी जे. गणेशन की धर्मप|ी संगीता गणेशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
पार्षद सुजाता अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही मानव सेवा संघ से स्वामी प्रेम मूर्ति भी वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। बाल-भवन के बच्चोें द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। आश्रम के उप प्रधान डा. बाल कृष्ण कौशिक जी ने बताया की एमडीडी बाल-भवन की ओर से पांचवीं लड़की का विवाह समारोह है। जिसमें कमलेश का विवाह अम्बाला के मग्गू के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया की कर्ण की नगरी करनाल के सभी दानी सज्जनों प्रशासन से विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह में उपस्थित मुख्य अतिथि संगीता गणेशन रही। मौके पर एमडीडी बाल-भवन की ओर से पगधान बसंत प्रकाश शर्मा, निदेशक एडवोकेट एसके रोहिला, एडवोकेट नरेन्द्र, केएल अरोड़ा, सुरेन्द्र मान, रीना रानी, डा. प्रीतपाल, इन्दू लेखा शर्मा, पीके पाणी ग्राही मौजूद रहे।
करनाल . आश्रममें नवविवािहत जोड़े को अाशीर्वाद देते आश्रम के सदस्य।