पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल पात्रों को जल्द दें गैस कनेक्शन

बीपीएल पात्रों को जल्द दें गैस कनेक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | बीपीएलपरिवारों को रियायती दर पर गैस कनेक्शन शीघ्र ही दिए जाएंगे। ऐसा केंद्र सरकार के आदेश पर स्कीम के तहत किया जाएगा। सरकार द्वारा दी जाने वाली गैस की सब्सिडी के लिए अपने आधार नंबर बैंक खाते को एलपीजी वितरक के पास शीघ्र दर्ज करवाएं। यह बात डीसी जे. गणेशन ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिले के सभी एलपीजी वितरकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए 1600 रुपए की सब्सिडी पर कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यह कनेक्शन 2010 रुपए में बीपीएल उपभोक्ता को मिलेगा। सभी एजेेेंसियों के संचालकों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि जो भी बीपीएल कार्ड लेकर आता है, उसे गैस कनेक्शन उसके साथ जरूरी सामान बिना किसी बाधा के देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड ही बीपीएल परिवार की असली पहचान है, अन्य पहचान के लिए किसी को भी अनावश्यक तंग किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए आधार नंबर जरूरी है। खंड के कार्यालयों नगरपालिका के कार्यालयों में आधार कार्ड बनाने का कार्य जारी है, जिन लोगों के अभी आधार कार्ड नहीं बने हैं, वह तुरंत अपना आधार नंबर ले लें।

करनाल . अिधकारियोंकी बैठक लेते डीसी जे. गणेशन तथा उपस्थित अन्य अिधकारीगण।

प्रतिदिन कम से कम दो प्रतिशत आधार नंबर हों दर्ज

बैंकोंमें कितने लोगों ने अपने आधार नंबर दर्ज कराए हैं, यदि नहीं कराए हैं तो तुरंत उपभोक्ताओं को इसके बारे में जागरूक करें। बैठक के दौरान डीसी ने यह आदेश एलडीएम आदर्श बवेजा को दिए। उन्होंने डीएफएससी मोनिका मलिक को भी निर्देश दिए कि वे डिपो होल्डरों एलपीजी गैस वितरकों के माध्यम से लोगों को आधार नंबर दर्ज करवाने के लिए जागरूक करने की कोशिश करें ताकि 28 फरवरी तक अधिक से अधिक बैंक खातों एलपीजी वितरकों के पास आधार नंबर दर्ज हो जाएं। उन्होंने गैस वितरकों से कहा कि प्रतिदिन कम से कम दो प्रतिशत आधार नंबर दर्ज होने चाहिए।