झोपड़ियों में भी बनाए आधार कार्ड
करनाल| सेक्टर-32 की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बाशिंदों की खुशी का उस समय ठिकाना रहा जब आधार कार्ड बनाने वाली टीम उनकी झोपड़ियों में पहुंची और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। करनाल उपायुक्त जे. गणेशन के आदेश से उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसको लेकर वे बेहद खुश नजर आए।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जब उपायुक्त स्लम एरिया में निफा द्वारा चलाई जा रही केयर कक्षा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे तो निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने बताया था कि मेहनत मजदूरी करने वाले अत्यंत गरीब यह लोग दूर जाकर आधार कार्ड नहीं बनवा पा रहे जिस कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं विशेषत: बच्चों के एडमिशन आदि में दिक्कत रही है। उपायुक्त जे गणेशन ने उसी समय त्वरित कार्रवाई करते हुए झुग्गी झोपडिय़ों में आधार कार्ड टीम भेजने के निर्देश दिए थे। आज कार्ड बनाने का दूसरा दिन रहा। पहले दिन लगभग 75 लोगों के आधार कार्ड के आवेदन लिए गए। निफा के जिला अध्यक्ष जितेंदर नरवाल, युवा विंग के जिला प्रधान प्रदीप महला, जिला संयोजक हितेष गुप्ता नौनीत वर्मा, कार्यकर्ता देवेश सागर घरौंडा शाखा के प्रधान देवेश सागर ने आवेदकों के फार्म भरने में मदद की व्यवस्था को संचालित किया। आधार कार्ड बनाने पहुंचे अनिल ने कहा कि उन्हें गरीब लोगों के बीच आकर यह कार्य कर अच्छा लग रहा है।
करनाल . झोपड़ियोंमें जाकर आधार कार्ड बनाते टीम के सदस्य।