पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा के कच्चे कर्मियों ने किया प्रदर्शन

हुडा के कच्चे कर्मियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| कच्चाकर्मचारी यूनियन हुडा की हड़ताल मंगलवार को 30वें दिन भी जारी रही।

प्रधान संजय ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद भी किसी अधिकारी ने सहानुभूति के तौर पर भी बात करना जरुरी नहीं समझा। कर्मियों का कहना है कि ठेकेदारों ने इपीएफ की कोई रसीद उन्हें नहीं दी। इस बारे में उन्हें बार-बार गुमराह किया जा रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन भी किया गया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई कच्चा कर्मचारी यूनियन के प्रधान औमप्रकाश चेयरमैन पूर्णदास ने किया। उन्होेंने कहा कि जब तक हटाए गए कर्मचारियों को काम पर नहीं लिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। रोष प्रदर्शन का संचालन संजय तिलकराज ने किया। उन्होंने कहा कि सभी कच्चे कर्मियों के पीएफ का हिसाब दिया जाए। इस मौके पर राजेंद्र, बीरो, अमन, राकेश, रवीना, धर्मबीर, विजय सुनीता मौजूद रहे।

करनाल . अपनीमांगों को लेकर मंगलवार को 30वें दिन जारी हड़ताल के दौरान नारेबाजी करतीं हुडा कर्मचारी मजदूर यूनियन की सदस्य।