पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफसीआई से रिटायर किए गए श्रमिकों ने नारेबाजी कर धरना रखा जारी

एफसीआई से रिटायर किए गए श्रमिकों ने नारेबाजी कर धरना रखा जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| एफसीआईसे रिटायर किए गए श्रमिकों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। श्रमिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। एफसीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। श्रमिकों की अनदेखी की जा रही है। कानून का उल्लंघन किया गया है। 95वें दिन धरने को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि किसी भी कोर्ट ने उम्र का विवाद नहीं बनाया, केवल कुछ एफसीआई के भ्रष्ट अधिकारी अपनी जेब भरने के लिए ऐसी कार्यवाही कर रहे हैं। एफसीआई में चल रहे मनमानी की बार-बार सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है,क्योंकि तय रिटायरमेंट समय से 5-6 साल पहले ही विभागीय श्रमिकों को गैर कानूनी ढंग से जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया है। इस अवसर पर राम बहादुर मेहतो, कामदेव सिंह, जानकी साहनी, सुरेश कुमार मौजूद रहे।