पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 42 दिन में 39 िशकायत हर रोज आईं सीएम विंडो पर, 278 निपटाई

42 दिन में 39 िशकायत हर रोज आईं सीएम विंडो पर, 278 निपटाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमजनता की शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सीएम विंडो की शुरुआत 25 दिसंबर को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर की गई थी। करनाल के लघु सचिवालय परिसर में भी सीएम विंडो का शुभारंभ खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज द्वारा किया गया था।

सीएम विंडो पर पिछले 42 दिनों में कुल 1634 शिकायतें आई। इनमें से 278 का निपटारा कर दिया गया तथा 212 शिकायतों को कार्रवाई के लिए सीएम कार्यालय चंडीगढ़ भेजा गया है। आम आदमी की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए योजना की शुरुआत हुई थी।

इसतरह होता है सीएम विंडो पर काम

शिकायतकर्ताको सीएम विंडो पर अपनी शिकायत दर्ज करनी होती है, उसके तुरंत बाद इस शिकायत पर यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर लगाया जाता है। शिकायतों को निपटाने के लिए ऑनलाइन भेजा जाता है। जिला मुख्यालय पर जिन शिकायतों का निपटान हो जाता है, उन शिकायतों को भी वापिस चण्डीगढ़ मुख्यालय भेजा जाता है। अंतिम कार्यवाही सीएम कार्यालय चंडीगढ़ से ही होती है।

इन्हेंमिला सीएम विंडो का लाभ :तरावड़ी वासी नारायण दत्त ने सीएम विंडो पर अपनी शिकायत दी थी,जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र में बिजली सीवरेज की व्यवस्था के लिए आग्रह किया था। उनकी शिकायत पर अमल करते हुए संबंधित विभाग के एसडीओ ने उन्हें 31 दिसम्बर को फीडर का शैडयूल बदलकर उन्हें बिना किसी दिक्कत के बिजली उपलब्ध करवाई गई। विभाग की इस कार्यवाही से वह संतुष्ट है। पधाना वासी संजय कुमार जिन्होंने शमशान घर बनवाने का आग्रह सीएम विंडो के माध्यम से किया था और करनाल के प्रेम नगरवासी ने प्लॉट से गंदगी हटवाने के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिन पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता से कार्यवाही की। इससे पहले इन शिकायतों पर अधिकारियों ने कोई रूचि नहीं दिखाई थी।

शिकायतों का स्टेटस

सीएमविंडो के माध्यम से आने वाली शिकायतों में 536 ऐसी शिकायतें हैं, जिनका उपायुक्त के माध्यम से निपटान किया जाना है। इन शिकायतों में से 278 शिकायतों पर कार्यवाही की गई है, 30 को डिस्पोजल किया गया है और 212 ऐसी शिकायतें हैं, जिनको जिला मुख्यालय से अंतिम रूप देकर आगामी कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है। सीएम विंडो के माध्यम से आने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेजा जाता है और वह अधिकारी इन शिकायतों का निराकरण तय समय में करने के लिए बाध्य है।

किससे संबंधित कितनी आईं शिकायतें

बीडीपीओअसंध 17

बीडीपीओ घरौंडा 42

बीडीपीओ इंद्री 19

बीडीपीओ करनाल 35

बीडीपीओ नीलोखेड़ी 35

बीडीपीओ निसिंग 24

तहसीलदार करनाल 17

तहसीलदार नीलोखेड़ी 5

तहसीलदार असंध 2

तहसीलदार इंद्री 4

तहसीलदार बल्ला 4

करनाल . सीएमविंडो पर शिकायत देने आए लोग।

लोग उठा रहे हैं सीएम विंडो का फायदा

^करनालजिले में सीएम विंडो के नोडल अधिकारी नगराधीश आशुतोष राजन है। व्यवस्था के शुरू होने से राज्य के किसी भी जिला या विभाग से संबंधित शिकायत लघु सचिवालय में स्थित सीएम विंडो पर दी जा सकती है। लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। जे.गणेशन, डीसी, करनाल।