मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम कल से
करनाल| श्रीश्री रविशंकर की ओर से स्थापित आर्ट आफ लिविंग संस्था ने लोगों को प्रसन्न और तनावमुक्त रखने के लिए मेगा हैप्पीनेस प्रोग्राम 12 से 16 फरवरी तक सेक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर में होगा। अध्यापिका नीलम अरोड़ा और अंजू चौधरी ने बताया कि इसमें सुदर्शन क्रिया का विशेष महत्त्व है। लोग दिनभर तनाव में रहते हैं, लेकिन आर्ट आफ लिविंग लोगों का तनाव खत्म कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रहा है।