आज होगा श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह
प्रतिमारक्षा सम्मान समिति द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यातिथि पर कालीदास रंगशाला में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज को समर्पित विभिन्न राज्यों की लगभग 120 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्मों सीरियलों के बाल कलाकार आर्यन गायक शमशेर मेंहदी कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह मुख्यातिथि होंगे, जबकि जगमोहन आनंद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। एसपी चौहान कार्यक्रम के संयोजक, मेयर रेनू बाला गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि, कैलाश गुप्ता, कैप्टन एलएन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, एसबीएस स्कूल के डायरेक्टर दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, समाजसेवी रूप नारायण चानना विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से देशभक्ति को समर्पित होगा। विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।