पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से नकदी मोबाइल सहित ~ 1.5 लाख की चोरी

दुकान से नकदी मोबाइल सहित ~ 1.5 लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, नकली सामान जांचने आई टीम का विरोध

करनाल | कुंजपुरारोड पर दुकानदारों ने नकली सामान की जांच करने आए कंपनी के कर्मचारियों का विरोध किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीच में पड़कर मामले को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी दुकानों पर उनकी कंपनी के बिक रहे नकली सामान की जांच करने के लिए आए थे।

जब वे पुलिस कर्मचारियों के साथ दुकानों पर चेकिंग करने पहुंचे तो उन्हें देखकर दुकानदारों में गुस्सा गया। उन्होंने चेकिंग का विरोध किया और कहा कि वे कोई नकली सामान नहीं बेच रहे हैं। लेकिन कंपनी के कर्मचारी नहीं माने। इस पर मामला बढ़ गया। इस बीच कंपनी के कर्मचारी दुकानदारों के बीच हाथापाई भी हो गई। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार नकली सामान पर उनकी कंपनी का टेग लगाकर बेच रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों के साथ छापामारी की जा रही थी। लेकिन दुकानदारों ने विरोध किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान से सबूत इकट्‌ठा करते फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट।