- Hindi News
- पुरानी रंजिश के चलते छात्र को घोंपा चाकू
पुरानी रंजिश के चलते छात्र को घोंपा चाकू
पुरानीरंजिश के चलते बसताड़ा गांव के तीन छात्रों ने डीएवी कॉलेज बी कॉम फाइनल ईयर में पढ़ने वाले गांव कुटेल के विनोद कुमार को बस स्टैंड के पीछे चाकू घोंप दिया। छात्र को घायल अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर छात्र का इलाज चल रहा है। हमलावर छात्र घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घायल छात्र के पिता रमेश कुमार ने बताया कि उसके बेटा कबड्डी का खिलाड़ी है। उनके बेटे के साथ कुछ दिनों पहले गांव बसताड़ा के कुछ छात्रों के बीच खेलते समय कुछ कहासुनी हो गई थी। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मामला सुलझ गया था। लेकिन उस घटना के बाद इन छात्रों ने उनके बेटे से रंजिश रखनी शुरू कर दी। उसी रंजिश के चलते उन्होंने उनके बेटे पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
छात्र से पूछताछ करती पुलिस।
बस स्टैंड क्षेत्र में तीन दिन में तीसरी घटना
बसस्टैंड के क्षेत्र में छात्राओं द्वारा कई चाकुओं से हमला कर कई लोगों को घायल किया जा चुका है। इनमें गांव गगसीना के छात्रों द्वारा सेठी स्वीट्स के दुकानदारों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। उसके अगले ही दिन बस स्टैंड पर छात्रों की आपस में लड़ाई हो गई थी। जिसमें छात्रों ने एक दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया था। तीसरी घटना उपरोक्त है।