- Hindi News
- प्रत्येक स्कूल को तैयार करनी होंगी दो खेल टीमें
प्रत्येक स्कूल को तैयार करनी होंगी दो खेल टीमें
अबजिले के प्रत्येक स्कूल को दो खेलों की टीमें आवश्यक रूप से तैयार करनी होंगी। स्पैट के लिए चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना होगा। निदेशक शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी मौलिक जिला शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया है।
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रदेश सरकार के प्रयासों के तहत शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किए हैं। क्योंकि पिछले एक दशक से स्कूलों में धरातल पर खेल गतिविधियों पर ग्रहण सा लगा हुआ है। अधिकतर स्कूलों में तो खेल टीमें ही नहीं हैं। डीपीई पीटीआई सिर्फ सुबह की प्रार्थना सभा तक ही सीमित हो गए हैं। खेल गतिविधियों के नाम पर कथित तौर पर आनन-फानन में बच्चों की टीम बनाकर खंड जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उतार दी जाती हैं। प्रत्येक स्कूल में नियमित रूप से खेल गतिविधियों का संचालन हो, इसके लिए निदेशक विद्यालय शिक्षा हरियाणा ने राज्य के स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने और अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए यह आदेश जारी किए हैं।
एईओ करेंगे औचक निरीक्षण
स्कूलमें सुबह-शाम खेल प्रशिक्षण की गतिविधियों का औचक निरीक्षण एईओ अर्थात सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) करेंगे। खेल मैदान में जो भी वस्तु स्थिति होगी उसकी रिपोर्ट प्रत्येक माह की 10 तारीख को ईमेल के माध्यम से शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।
अब से आगे प्रत्येक स्कूलों को खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी होगी। क्योंकि हालात ये हैं कि अधिकतर स्कूलों के बच्चों द्वारा खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी नहीं की जाती है। करें भी तो कैसे क्योंकि अधिकतर स्कूलों में स्कूल मुखियाओं द्वारा खेल गतिविधियों पर ध्यान ही नहीं दिया जाता है।
जारी आदेशों के अनुसार सभी स्कूलों के पीटीआई डीपीई को स्कूल में सुबह 8.00 बजे से दोपहर बाद 2.30 बजे तक खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देना होगा। स्पैट के लिए चयनित खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान देना होगा। खिलाड़ियों को इस ढंग से तैयार करना होगा कि वे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमका सकें।
निदेशक विद्यालय शिक्षा हरियाणा पंचकूला की ओर से पत्र जारी किया गया कि प्रत्येक स्कूल को दो खेलों की टीमें तैयार करनी है। उनके द्वारा खेल प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे रिपोर्ट प्रत्य