- Hindi News
- अमित की हत्या करने का आरोपी किया गिरफ्तार
अमित की हत्या करने का आरोपी किया गिरफ्तार
करनाल | सिविललाइन पुलिस ने हत्या के आरोपी संभोली कुंडली सोनीपत निवासी सतेंद्र को कोर्ट कांप्लेक्स करनाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 जनवरी 14 को सेक्टर 6 करनाल में अमित निवासी सेक्टर 6 की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में नीरज निवासी दुर्गा कॉलोनी करनाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।