- Hindi News
- दो दिन शेड्यूल अनुसार नहीं मिल पाएगी बिजली
दो दिन शेड्यूल अनुसार नहीं मिल पाएगी बिजली
करनाल | मधुबनके 132 केवी बिजली घर में नया पावर ट्रांसफार्मर रखने के चलते निगम के शेड्यूल अनुसार दो दिन तक विद्युतापूर्ति नहीं मिल पाएगी। जिससे खरकाली, बजीदा, भूसली, दहा, कंबोपुरा तथा मधुबन पुलिस कांप्लेक्स आदि में बिजली प्रभावित रहेगी। निगम शहरी एक्सईएन एसके मलिक ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए इस खराब पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 132 केवी बिजली घर, नेवल से 16 एमवीएवी, बीस एमवीए, 132,11 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जिसका कार्य तीन दिन में पूरा हो जाएगा। हालांकि निगम द्वारा 132 केवी बिजली घर मधुबन से प्रभावित गांवों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए हैं।