- Hindi News
- अमेरिका में जन्मी बिटिया, वाॅट्सएप पर मिली सूचना, पोपड़ा में खुशियां
अमेरिका में जन्मी बिटिया, वाॅट्सएप पर मिली सूचना, पोपड़ा में खुशियां
> बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल, परिजन लगाएंगे सुषमा स्वराज से मदद की गुहार।
सुशीलभार्गव | करनाल
पोपड़ागांव में रविवार अल सुबह 5.30 बजे वाॅट्सएप पर खुशी भरा पैगाम आया। मुकेश की प|ी एड्रियाना पर्ल ने बेटी को जन्म दिया है। गांव में बेटी के जन्म पर मिठाई बांटी गई। यही नहीं रिश्तेदारों तक को मिठाई पहुंचाई गई है। दादी बिमला देवी तो मानों फूली नहीं समा रही।
उसका कहना है कि पोती का मुंह तो मोबाइल से देखा है। वह उस दिन का इंतजार कर रही है, जब पोती को अपनी गोद में लेगी। दूसरी ओर मुकेश का कहना है कि अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाएगा कि उसे या तो यूएसए जाने में मदद की जाए या फिर उसकी प|ी को इंडिया का वीजा दिया जाए।
पोपड़ा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उसे नींद नहीं आई। रह-रहकर एड्रियाना पर्ल की याद आती रही। वह मन ही मन भगवान को कह रहा था कि ऐसे वक्त में वह अपनी प|ी के पास नहीं है। उसे वहां पर होना चाहिए था, लेकिन कानूनी अड़चन उसका साथ नहीं दे पा रही हैं। कई बार तो मन इतना उदास हुआ कि वह आधी रात के बाद अंधेरे में ही घर से बाहर घूमने के लिए निकल पड़ा। अब तो वह यूएसए भारत सरकार से यही मांग करता है कि चाहे 10 दिन के लिए ही वीजा उसे मिल जाए। कम से कम उसे अपनी बेटी के पास जाने दिया जाए। यह एक मानवीय पहलू है। इसके लिए उसे समय दिया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रार्थना करने दिल्ली जाएगा। मुकेश का कहना है कि उनके गांव में बेटे-बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। यहां पर बेटों से कहीं अिधक बेटियों की संख्या है। इतना ही नहीं बेटियों को यहां बेटों की तरह पढ़ाया जाता है। वह भी अपनी बेटी को खूब पढ़ाएगा, क्योंकि एड्रियाना पर्ल की भी यही तमन्ना है।
करनाल . अमेरिकाके स्टेट कैलिफोर्निया के मरसेड शहर में मां एड्रियाना पर्ल अपनी नवजात बच्ची इिनया कुमार के साथ। बगल में एक डॉक्टर नवजात बच्ची को हाथ में लिए हुए।
करनाल जिला के गांव गंगाटेहड़ी निवासी मुकेश कुमार और कैलिफोर्निया यूएसए की एड्रियाना पर्ल की फेसबुक पर फरवरी 2013 में दोस्ती हो गई। छह महीने तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और 17 अगस्त 2013 को विदेशी मेम को प्यार सात इंडिया खींच लाया। 14 नवंबर को दोनों ने असंध के एक मंदिर में शादी कर ली। वीजा में कुछ कानूनी अड़चन