करनाल। पिछले कई माह से शहर में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों के पास निजी बस पॉलिसी के कारण नहीं बनाए जा रहे है। पास बनने से विद्यार्थियों को कॉलेज, संस्थानों, स्कूलों में किराया देकर आना पड़ रहा था। कई विद्यार्थी को जेब में पैसा होने के कारण पढ़ने के लिए लगातार नहीं पा रहे थे। इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर को प्रमुखता के साथ उजागर होने के बाद दी सहकारी परिवहन समितियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए उनके पास बनाने आरंभ कर दिए।
दी सहकारी परिवहन समिति सदस्य ने बताया कि उनकी भी स्थिति सही नहीं है। क्योंकि उन्हें रूट तो मिल गए है। लेकिन टाइम टेबल नहीं मिला है। उनकी बस जहां पर चल रही है, वहां से अन्य रूटों पर चली जाएगी। इसे देखते हुए पास नहीं बनाए जा रहे थे। लेकिन अब उनके पास बनाने शुरू कर दिए है। विद्यार्थी विकास कुमार, अमित कुमार, संदीप, विजय आदि ने दोबारा से पास बनने पर दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया है।
बस संचालकों से कहा गया था कि वे विद्यार्थियों के बस पास बनाए, ताकि उनके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। बस संचालकों ने उनके पास बनाने शुरू कर दिए है। अब विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आरके सिंह, आरटीए।