पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव उठाने से किया इनकार डीसी पहुंचे तो हो गए तैयार

शव उठाने से किया इनकार डीसी पहुंचे तो हो गए तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। आवर्धन नहर के पास रांवर गांव के युवक नरेंद्र की शनिवार रात हत्या के मामले को लेकर जिला प्रशासन में दिनभर बेचैनी बनी रही। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को गांव से उठाने से इंकार दिया। डीसी बलराज सिंह, एसपी अभिषेक गर्ग, एसडीएम सुशील कुमार तहसीलदार हरि ओर अत्री मौके पर पहुंचे। डीसी ने कहा कि अगर जिला पुलिस गांव में ही रहेगी तो आरोपियों को कैसे पकड़ा जाएगा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लेकर जाने दो। इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के परिजनों ने ठोस आश्वासन मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए।
घटनास्थल से बरामद एक गोली का खोल : जिस स्थान पर नरेंद्र के साथ वारदात हुई, उस जगह पर गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटनास्थल पर गोली का खोल कहां से आया। मृतक के परिजनों ने भी गोली लगने की बात से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र की हत्या निर्मम तरीके से की गई है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज : पुलिस अब आरोपियों पर धारा 148, 149, 323, 307, 302, 427 आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम : करीब साढ़े सात बजे परिजन शव का लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे तरुण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में निक्कु उर्फ गोली, विनोद उर्फ फुल्ला, राजेश उर्फ राजा, बब्लू, राजू, धर्मपाल, संजीव, विकास सहित अन्य शामिल हैं।

भतीजे पर भी फायर: डीसी,एसपी, एसडीएम, तहसीलदार के सामने गांव में मृतक नरेंद्र के भतीजे तरुण ने बताया कि वह अपने चाचा नरेंद्र की बाइक पर उनके साथ ही गांव जा रहा था। आठ साढ़े आठ बजे आवर्धन नहर से पहले छह सात लोगों ने बाइक रुकवाई। उसके बाद उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा, तो उस पर भी फायर किया गया। इसके बाद उसके चाचा को सड़क किनारे से खींचते हुए सड़क के बीच में ले गए। उसने साफतौर से कहा कि उसके चाचा नरेंद्र की हत्या बड़ी बेदर्दी से की गई है।

(रांवर गांव में घटनास्थल पर लोगों से बातचीत करते डीसी बलराज सिंह, एसपी अन्य।)