जिले में 17 स्कूल होंगे अपग्रेड
करनाल | बच्चाेंको पढ़ाई के सुलभ अवसर प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में अब 17 स्कूलों को अपग्रेड किए जाने का प्रपोजल सरकार को दिया है। अगर इस प्रपोजल पर सरकार द्वारा मंजूरी की मोहर लगा दी जाती है तो नए शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में 8वीं 12वीं की कक्षाएं लग सकेंगी।
प्रदेश सरकार की ओर से उन स्कूलों को प्राइमरी से मिडल स्कूल बनाया जाता हैै जिनके दो किलोमीटर की परिधि में कोई मिडल अथवा हाई स्कूल नहीं होता है। इसी प्रक्रिया के तहत सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से जिले के 17 स्कूलों के नामों का प्रपोजल सरकार के पास भेजा है। इन स्कूलों के नामों की सूची में छह स्कूलों को प्राइमरी से मिडल और 11 स्कूलों को मिडल से सीनियर सैकेंडरी स्कूल बनाने की सिफारिश की गई है।
प्राइमरीसे मिडल बनाने की डिमांड : जिलेसे जिन स्कूलों का नाम अपग्रेडेशन के लिए भेजा गया है, उनमें प्राइमरी से मिडल बनाए जाने वाले स्कूलों की सूची में इंद्री नंबर-1 स्कूल, जीपीएस संजय नगर, जीपीएस बड़सालू, जीपीएस चुंडीपुर, जीपीएस बुढनपुर, जीपीएस तरावड़ी का नाम शामिल है।
पूरे ब्लॉक में नहीं गर्ल्स स्कूल
एकओर जहां लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के यंत्र, मंत्र, त्रोटक अपनाए जा रहे हैं। कभी उन्हें साइकिल बांटे जाते हैं तो कभी उनकी शिक्षा को नि:शुल्क घोषित किया जाता है। लेकिन जिले के नीलोखेड़ी ब्लॉक में आज भी अपर प्राइमरी लड़कियों का स्कूल नहीं हैं। इस कारण समाज को लड़कियों की शिक्षा के ग्राफ को बढ़ाने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस कारण से छात्राओं अभिभावकों को अपर प्राइमरी की पढ़ाई के लिए अधिक एनर्जी लगानी पड़ रही है।
^जिले से प्राइमरी अपर प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए सरकार के पास 17 स्कूलों के नामों का प्रपोजल भेजा गया है। अगर सरकार से इनको अपग्रेड करने की मंजूरी मिल जाती है तो उक्त स्कूलों के बच्चों को अपर प्राइमरी सीनियर सैकेंडरी कक्षाओं की पढ़ाई में आसानी होगी। सूरजप्रकाश चावला, सहायकपरियोजना संयोजक, एसएसए।
जिले में चल रहे स्कूलों की संख्या
गवर्नमेंटप्राइमरी स्कूल 496
गवर्नमेंट मिडल स्कूल 123
गवर्नमेंट हाई स्कूल 81
गवर्नमेंट सी.सै. स्कूल 86
करनाल जिले से जीएमएस रत्तक, जीएमएस ठरी, जीएमएस ढींगर माजरा, जीएमएस गढ़ीबरल, जीएमएस जौनप