पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य पूरा, अब चलेगा विशेष अभियान

लक्ष्य पूरा, अब चलेगा विशेष अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पौधरोपणकार्यक्रम का लक्ष्य पूरा होने के बाद विभाग विशेष अभियान चलाएगा। हाल में हुई बरसात को प्लांटेशन के लिए विभाग अनुकूल मान रहा है। इसके तहत करीब 3 लाख पौधे और लगाने का टारगेट तय किया गया है। विशेष अभियान के तहत यह पौधे विभिन्न स्तरों पर स्वयंसेवी संगठनों एवं जन सहयोग से रोपित किए जाएंगे।

बतादें कि चालू सत्र में 10 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य था। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। चूंकि लेकिन शुरुआती दौर के बजाए जिस तरह से हाल में भारी बरसात रिकार्ड की गई, इसे प्लांटेशन के लिए विभाग बेहद अनुकूल मान रहा है। जिसे देखते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। विशेष अभियान के तहत 3 लाख पौधे और लगाए जाएंगे।

विभाग की माने तो 1 लाख पौधे फ्री सप्लाई के तहत लोगों को वितरित कर दिए गए। इसके अलावा 1 लाख पौधे विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से रोपित किए गए। 3 लाख पौधों का रोपण पिछले सत्र में नष्ट हुए पौधों की जगह में किया गया। 5 लाख पौधे विभाग ने इस साल के लक्ष्य के तहत स्वयं लगाए हैं।

रोपित किए गए पौधों की स्थिति का आंकलन करने के लिए विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में विभागीय स्टाफ मौके पर जाकर रोपित किए गए पौधों का ब्योरा एकत्र करेंगे। इसे विभागीय बेवसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। जिससे कि कोई भी उन्हें देख सके। सुरक्षा के लिए जरूरत के हिसाब से ट्री-गार्ड भी लगवाए जाएंगे।

^हाल में हुई बरसात प्लांटेशन के लिए उपयोगी है। इसे देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा जिससे तहत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के प्रयास किए जाएंगें। इस काम में जनता का सहयोग भी लिया जाएगा। पर्यावरण की बेहतरी के लिए जितने पौधे लगाए जाएं उतना ही अच्छा है। नरेशरंगा, डीएफओकरनाल