- Hindi News
- कारवाने अदब के मंच पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
कारवाने अदब के मंच पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
कारवानेअदब के मंच पर रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। निर्मलधाम आश्रम में पीआर मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। भारत भूषण वर्मा, अंजू शर्मा,डॉक्टर एसके शर्मा, अंजू शर्मा, भूपेंद्र, पीआर मल्होत्रा, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, राजएस राठौर, कुलजिंद्र सिंह, हरबंस पथिक, हीरालाल, अंग्रेज सिंह, सुमेरचंद, केके गांधी आदि कवियों ने कविता पाठ किया। संचालन भारत भूषण वर्मा एवं लक्ष्मीनारायण चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। भूपेंद्र चावला विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।