- Hindi News
- सूरज नगर के बाशिंदों के लिए जोहड़ बना समस्या
सूरज नगर के बाशिंदों के लिए जोहड़ बना समस्या
करनाल | शहरके सूरज नगर काॅलोनी के लोगों का जीवन नर्क बना हुआ है। सीवरेज की व्यवस्था होने की वजह से पिछले कई सालों से लाेग समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थानीय वाशिंदों का आरोप है कि प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक हर जगह इस मसले को उठाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। लोगों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अब आंदोलन के जरिए अपनी इस परेशानी का निराकरण सुनिश्चित कराने का एलान किया है।
मेरठ रोड में शुगर मिल के सामने स्थित सूरज नगर कालोनी में सीवरेज की व्यवस्था होने से स्थिति बेहद खराब है। कालोनी का गंदा पानी कालोनी में पड़ी सरकारी जमीन में एकत्र हो के जोहड़ में तब्दील हो गया है। गंदे पानी से बीमारियों का खतरा तो है ही। जोहड़ से सड़क के रास्ते यह गंदा पानी लोगों के घरों की दहलीज तक पहुंच गया है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसके अलावा 3 ट्रांसफार्मर भी इसी जलभराव वाले हिस्से में हैं। जिनसे कई बार पानी में करंट भी उतर चुका है। लोग इस समस्या से निजात के लिए आंदोलन के मूड में हैं। राजकुमार, मुकेश, मंदीप मान, आशीष आदि ने कहा कि यदि जल्दी व्यवस्था सुधरी तो कालोनी वाले कोई बड़ा निर्णय लेते हुए आंदोलन करेंगे।
एमसी बोले, मैं सूरजनगर के लोगों के साथ हूं
स्थानीयपार्षद मोहित कंबोज कहते हैं कि सूरजनगर में स्थिति बेहद खराब है। अपने स्तर से कई बार इस बारे में स्थानीय विधायक और प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई हल नहीं निकला। कई बार बोर्ड में भी सूरजनगर का मुद्दा रखा। बकौल अमित सूरजनगर के लोग परेशानी का सामना कर रहे है। ऐसे में यदि वह जाे भी निर्णय लेंगे उनके साथ खड़ा रहूंगा।