पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क शिविर में जांचा मरीजों का स्वास्थ्य

नि:शुल्क शिविर में जांचा मरीजों का स्वास्थ्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | मानससंस्कृत महाविद्यालय के प्रागंण में आर्यावर्त संस्कृत शिक्षा परिषद के निदेशक अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें संजीव बंसल सिगनस हाॅस्पिटल रेलवे रोड करनाल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रूपेश सक्सेना, मेडिकल डायरेक्टर परवेश सौफी, डॉ. कुन्दन जनरल फिजिशियन, डॉ. आरती डेंटल, डॉ. जोगिन्द्र आंखों के डाक्टर तथा हाॅस्पिटल स्टाफ, शालू, पूजा, मुजामिल, बलजीत, अर्शद, सुदर्शन शर्मा ने क्षेत्रीय रोगियों की समस्याओं का निदान किया। कुल 180 रोगियों की पर्ची बनी जिनका अलग-अलग डाॅक्टरों ने चेकअप किया।

अशोक कुमार मिश्रा निदेशक, आर्यावर्त संस्कृत शिक्षा परिषद, जो संस्कृत हिन्दी शिक्षा प्रचार-प्रसार के साथ आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगा विज्ञान के क्षेत्र में लोक कल्याण के लिए दोनों पद्धतियों मेडिकल एवं प्राकृतिक चिकित्सा योगा विज्ञान का कार्य कर रहे हैं। कैंप में आंखों की जांच, दांतों की जांच, ईसीजी, बीपी शुगर वेट की जांच नि:शुल्क किया गया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से डाक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

करनाल. सदरबाजार स्थित रघुनाथ मंदिर में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दादी बृजपुष्पा की प्रथम पुण्यतिथि पर भगवान श्री रघुनाथ मंदिर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। मेडिकल कैंप की अध्यक्षता सदर बाजार की संचालिका ब्रम्हाकुमारी किरण बहन ने की। कार्यक्रम मेयर रेणु बाला ने शिरकत की। शिविर में डाॅक्टर विशेषज्ञ डाॅ. जेके गुलाटी हड्डी रोग, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नेत्रपाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ रोहित सरदाना, दंत मुख रोग विशेषज्ञ डाॅ. विनीत भाटिया आदि डाक्टरों ने अपनी सेवाएं देकर लगभग 500 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया। कैंप में बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजभूषण गुप्ता, नरेंद्र सांगवान, प्रेमचंद गुप्ता, श्री पाल जिंदल, धर्मपाल, राजपाल, लकी, शकुंतला सहित अन्य मौजूद रहे।

करनाल. मेडिकलकैंप के दौरान मरीजों की जांच करते चिकित्सक।