पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चांे को पोलियो ड्रॉप्स जरूर पिलाएं

बच्चांे को पोलियो ड्रॉप्स जरूर पिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्सपोलियो उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने रामनगर में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो डॉप्स पिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी से बच्चों को बचाने का एकमात्र उपाय है पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक की आयु के हर बच्चे को पोलियो रोधक दवा अवश्य पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसको समाप्त करने में आम आदमी का कर्तव्य है कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब से पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई, तब से पोलियो के केसों में काफी कमी आई है।

2011से नहीं मिला पोलियो का कोई केस : उन्होंनेबताया कि भारत वर्ष में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई भी केस नही मिला है, इसलिए भारत वर्ष 11 फरवरी 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस बीमारी को पूर्णत: खत्म करने के लिए ऐसे अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की भागीदारी होनी जरूरी है। करनाल जिला ऐसा जिला है जहां पर यूपी और बिहार से काम करने के लिए लोग आते हैं, उनका चयन करके भी उन्हें पोलियो की दो बूंद जरूर पिलानी चाहिए।

जिलेभर में 1647 टीमों की लगाई गई है ड्यूटी

उन्होंनेबताया कि जिला में डोर टू डोर जाने के लिए कुल 1647 टीमें बनाई गई हैं, इसमें 816 बूथ, 62 मोबाइल टीमें बनाई गई है, जो संडे बाजार, रेलवे स्टेशन, बस ठहराव जगहों पर तथा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाएगी। पोलियो दवा पिलाने वाली टीमों पर निगरानी रखने के लिए 177 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।

येअधिकारी रहे मौजूद :पल्स पाेलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर डाॅ. कांता धनखड़, डाॅ. अनीता अग्रवाल सहित डाक्टर अन्य समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे।

आज-कल घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स

सिविलसर्जन ड्रॉप्स. वंदना भाटिया ने माल रोड स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला में कुल 3 हजार 682 अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 22 23 सितंबर को घर-घर जाकर टीमें पोलियो की