पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी को 3 0 से शिकस्त देकर दयाल सिंह कॉलेज बना चैंपियन

डीएवी को 3-0 से शिकस्त देकर दयाल सिंह कॉलेज बना चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता का दूसरे दिन फाइनल मुकाबलों के बाद समापन हो गया। विभिन्न कॉलेजों से आई टीमों ने जीत हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया। फाइनल मुकाबला डीएवी पीजी कॉलेज दयाल सिंह कॉलेज के मध्य हुआ, जिसमें दयाल सिंह कॉलेज की टीम ने डीएवी पीजी कॉलेज की टीम को 3-0 मात देकर जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के तहत सुबह डीएवी पीजी कॉलेज की टीम और पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमी फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। इसके बाद सेमी फाइनल मुकाबला दयाल सिंह कॉलेज गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें दयाल सिंह कॉलेज की टीम ने विजय प्राप्त की।

खिलाड़ियोंने किया देश का नाम रोशन : समापनअवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाईपी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। आज हमारे देश के खिलाड़ियों ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक मानसिक विकास होता है। हार जीत तो होती रहती है लेकिन खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें कड़ी मेहनत करके अपना निश्चय हासिल करके आगे बढ़ना चाहिए।

करनाल. कॉलेजस्टाफ के साथ विजेता वालीबॉल टीम के खिलाड़ी।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र चौहान ने कहा कि समय समय पर इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं के होते रहने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है खिलाड़ियों को राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है, जिससे हमारे देश का नाम विश्व में रोशन होता है। प्रतियोगिता में वॉलीवाल कोच सुलतान सिंह, जिले सिंह, वेदपाल महाबीर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।