- Hindi News
- मोक्ष प्राप्ति के लिए सच्चे मन से सतगुरु की शरण में आएं
मोक्ष प्राप्ति के लिए सच्चे मन से सतगुरु की शरण में आएं
स्वामीदिव्या नंद जी महाराज भिक्षु ने श्रीराम कृष्ण सेवा समिति शिवपुरी अर्जुन गेट द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में चल रही कथा के समापन अवसर पर कहा कि ब्रह्मज्ञान अमोलक दाता है। जब भी गुरु की कृपा हो जाती है।
तभी मानव को ब्रह्म ज्ञान की दात देकर उसके जीवन में खुशियां भर जाती है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि वरिष्ठ समाजसेवी राकेश मदान रहे। जबकि वरिष्ठ अतिथि सुभाष गुरेजा समाज सेवी जसपाल उर्फ बब्बू तुली, समाजसेवी राकेश नागपाल समाजसेवी इंद्र गेरा रहे। इस दौरान सज्जन गुप्ता, राज गुप्ता शिनू गुप्ता, अमरदास दुआ, श्याम सुंदर मदान, संजय बुधीजा, वेदप्रकाश नारंग, पूर्ण चंद मुटरेजा, ठाकर चंद सीकरी सहित अन्य मौजूद रहे।
पुष्पवर्षा से किया गया प्रभातफेरी का स्वागत
करनाल.मांझंडे वाली सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली जा रही प्रभातफेरी का रविवार को शुभारंभ आदर्श नगर से हुआ। आदर्श नगर में मां झंडे वाली के स्वरूप को पालकी में विराजमान करके पवित्र ज्योत विशाल ने प्रज्जवलित की। प्रभातफेरी भ्रमण करते हुए दयाल सिंह कॉलेज में पहुंची। संजय बत्तरा, श्याम बत्तरा, योगेश बोगरा, राजीव मुंजाल, माता राजरानी लांबा के आवास पर पहुंचने पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लता बत्तरा, मीनाक्षी बत्तरा, ममता नागपाल, सविता गोयल, निशा मित्तल, किरण मुंजाल, उनिशा कठपालिया सहित अन्य मौजूद रहे।