बैठक में तैयारियों पर की चर्चा
कुशवाहाकोईरी समाज की बैठक रविवार काे सेक्टर-6 शिवमंदिर प्रांगण में हुई। विष्णुदेव की अगुवाई में हुई बैठक में अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रामकथा का अनुष्ठान कराने का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम दिवस गणेश पूजन एवं कलश स्थापना के साथ कथा का प्रारंभ होगा। इसके उपरांत प्रतिदिन शाम 4-7 बजे तक रामकथा अमृत वर्षा होगी। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। अनुष्ठान काे बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी गई। रामकरण निर्मल, देवकुमार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।