ओपन चैलेंज ट्रॉफी जीत लाए खिलाड़ी
करनाल| गोवामें 28 से 30 नवंबर तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने ओपन चैलेंज प्लस टॉफी प्राप्त करने के साथ ओवरऑल प्रथम ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ी सौरभ ने 45 केजी भार वर्ग में स्वर्ण, नीतेश ने 50 केजी में स्वर्ण, प्रवीन ने 55 केजी में स्वर्ण, प्रिंसपाल सिंह ने 70 प्लस में स्वर्ण, साहिल ने 60 केजी में रजत, अजय मलिक ने 65 केजी में रजत, शिवम मलिक ने 60केजी में कांस्य, रूबल बेनिवाल ने 65 केजी में कांस्य और शुभम ने ओपन चैलेंज स्वर्ण पदक के साथ टॉफी प्राप्त की और हरियाणा टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ओवरऑल प्रथम ट्रॉफी अपने नाम की। कोच रवि तथा जरनल सेक्रेटरी दिनेश कादियान ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।