पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली मीटर में लगाई जाएगी आप्टिकल लीड

बिजली मीटर में लगाई जाएगी आप्टिकल लीड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए शहर के बिजली मीटर पर कम्यूनिकेशन पोर्ट से आप्टिकल पोर्ब लीड लगाने का निर्णय लिया है। लीड की खासियत यह होगी कि इसमें निगम कर्मचारी द्वारा लीड लगाने पर मीटर की रीडिंग सहित सारा डाटा फीड हो जाएगा। उससे तुरंत ही बिजली उपभोक्ता को बिजली बिल मिल सकेगा। सिटी एसडीओ आदित्य कुंडू ने बताया कि शहर में उपरोक्त लीड लगाने कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। कम्यूनिकेशन पोर्ट से आप्टिकल पोर्ब लीड का खर्च निगम द्वारा वहन किया जाएगा। इससे लगने से उपभोक्ताओं का बिजली संबंधी होने वाली काफी हद परेशानियां दूर हो जाएगी।

एसडीओ ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा शहर में जहां पर जर्जर तार है, उन्हें वरीयता के आधार पर बदला जा रहा है। तारों के बीच में पट्टियां लगाई जा रही है। ताकि तारों के आपस में मिलने के कारण कोई फाल्ट हो। इसके अलावा जहां पर तार बदलने की आवश्यकता है, वहां पर नई तार बदली जा रही है। जहां पर नए ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। वहां पर नया ट्रांसफार्मर रखवाया जा रहा है। निगम का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को कोई भी समस्या पैदा नहीं होने देना है।

उन्होंने कहा कि अगर यह योजना सफल रहती है तो उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। अक्सर उपभोक्ताओं को रीडिंग ज्यादा आने या बिल ज्यादा आने की शिकायत रहती थी। जो इस लीड लगने के बाद नहीं होगी। मीटर जितना चलेगा, उतना ही बिल आएगा। उपभोक्ता को शिकायत नहीं रहेगी कि रीडिंग लेने वाला रीडिंग ज्यादा लेकर गया है। या फिर सही प्रकार से मीटर की रीडिंग नहीं ली गई या अपनी मर्जी से मीटर की रीडिंग लिख ले गया है।

शहर में करीब एक लाख बिजली मीटर

शहरमें करीब एक लाख बिजली के मीटर लगे हुए है। जिन पर निगम द्वारा कम्यूनिकेशन पोर्ट से आप्टिकल पोर्ब लीड लगाई जाएगी। इन सब का खर्च निगम द्वारा वहन किया जाएगा। शहर के मीटर पर यह लीड लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस लीड लगने से सबसे ज्यादा फायदा निगम उपभोक्ताओं को होगा।

ज्यादातर शिकायतें हैं रीडिंग से संबंधी

निगमकार्यालय में आने वाली अधिकतर शिकायत मीटर रीडिंग को लेकर होती है। जो कुल शिकायत की करीब 60 प्रतिशत तक होती है। इस कारण अधिकारियों को भी अन्य कामों को करने