करनाल। कैथल पुल पर सुबह 9 बजे ट्रक में पंक्चर हो जाने की वजह से जाम लगा गया। जाम की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैथल पुल काछवा पुल पर भी जाम लग गया। जिसे खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक ट्रक कैथल पुल से करनाल की ओर से रहा था कि अचानक कैथल पुल पर अचानक पंक्चर हो गया। पंक्चर होने से सड़क की दोनों साइड में वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई।
9 बजे से 11 बजे तक दोनों ही सड़कों पर जाम लगा रहा। वाहनों चालकों को पुलिस द्वारा अन्य मार्ग से निकालकर गंतव्य पर रवाना कर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन इस साइड से वाहन धीमी गति से चलते रहे। जब ट्रक में पंक्चर लग गया तब जाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।
(करनाल: कैथल रोड रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने के कारण कैथल काछवा रेलवे ओवरब्रिज पर लगभग तीन घंटे जाम लगा रहा। ऐसा महीने में कई बार हो जाता है। फोटो में काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर लगा जाम।)