पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध हालात में 28 वर्षीय युवक की मौत

संदिग्ध हालात में 28 वर्षीय युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | गांवहलवाना 28 वर्षीय निवासी कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा। युवक के पिता जंगा सिंह ने बताया कि उसका बेटा गांव में उसके भतीजे की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गया था। वहां से आकर वह घर पर चारपाई पर आकर सो गया। सुबह जब उसे उठाया गया तो वह मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि उसके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। इस कारण उसकी मौत हुई है। जांच अधिकारी जयपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। युवक कुलदीप की मौत कैसे हुई, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।