पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिसंबर को 10 बजे भविष्य निधि अदालत

10 दिसंबर को 10 बजे भविष्य निधि अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | कर्मचारीभविष्य निधि संगठन की ओर से उप क्षेत्रीय कार्यालय करनाल की ओर से 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नियोक्ताओं एवं भविष्य निधि अंशदाताओं की जन शिकायतें सुनने के लिए भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाएगा। सहायक भविष्य निधि आयुक्त मनीष कुमार ठाकुर ने बताया कि जिन नियोक्ताओं एवं सदस्यों को भविष्य निधि से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है तो उन मामलों की सुनवाई क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त करेंगे और शिकायतों के निपटाने के लिए मौके पर आदेश जारी किए जाएंगे।