- Hindi News
- 16 दिसंबर तक बनवाएं अपना वोट : जे. गणेशन
16 दिसंबर तक बनवाएं अपना वोट : जे. गणेशन
करनाल | उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी जे गणेशन ने अपना वोट बनवाने से वंचित जिले के लोगों से अपील कि है कि जिस भी महिला-पुरुष लड़का-लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है। वह अपना वोट अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाकर 16 दिसंबर तक जरूर बनवाए। इसी अवधि में नए वोट बनाने बनी हुई वोट में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फार्म संबंधित बीएलओ से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 जनवरी 2015 को होगा। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर के दिन भी वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावे तथा आपतियों का निपटारा 15 जनवरी तक किया जाएगा।