पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करणजीत ने हासिल िकया प्रथम पुरस्कार

करणजीत ने हासिल िकया प्रथम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | भारतविकास परिषद, अभिमन्यु शाखा की ओर से सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राम नगर में श्री गुरूतेग बहादुर की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करणजीत कौर दून पब्लिक स्कूल प्रथम, पूजा सनातन धर्म बाल मन्दिर द्वितीय अंकित गोयल मारूति बाल विकास हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता गुरू तेग बहादुर जी की यात्राएं, गुरू तेग बहादुर जी हिंद की चादर, वर्तमान में श्री गुरू तेग बहादुर जी की शिक्षाओं का महत्व आदि विषयों पर करवाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रांतीय संरक्षक प्रो. जेएस कल्याणा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. केएल चावला ने अदा की। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने शहीदों गुरुओं के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। जो कौम अपने शहीदों गुरुओं को याद रखती है, वह हमेशा तरक्की करती है। युवा पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सांदल, जिला अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, प्राचार्य दिनेश चंद्र डिमरी, कोषाध्यक्ष तृप्ता सांदल, सुरेंद्र आहुजा, समाजसेवी राजेश नारंग, सुभाष कौशिक, कुसुम अरोड़ा, मोनिका कालिया, अंजली वत्ता, दीपिका शर्मा, चमन दीप, कमल रानी, सरोज ढींगड़ा रजनीश चौपड़ा आदि उपस्थित रहे।

भाविप द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए।