जिसने प्रेम किया, उसने प्रभु को पाया
करनाल | दिव्यज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्री शिव चित्र गुप्त मंदिर सदर बाजार करनाल में सत्संग समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाते हुए साध्वी तेजस्विनी भारती ने कहा कि हर वस्तु का मोल बताया अर्थात मन को आकर्षित करने वाली प्रत्येक वस्तु का मोल अदा कर उसे अपना बना सकते है। परंतु संसार के रचयिता ईश्वर, यदि उसे भी अपना बनाना चाहे तो उसके लिए भी मोल अदा करना पड़ता हे। वह मोल कोई भी सांसारिक धन के रूप में नहीं अपितु प्रेम अथवा भाव के रूप चुकाया जाता है। इसलिए हमारे शास्त्र भी कहते है कि जिसने भी प्रेम किया, उसी ने प्रभु को पाया। इस अवसर पर साध्वी अमन भारती एवं साध्वी सोमान्या भारती ने श्रद्धालुओं को प्रवचनों से भाव विभोर किया।