पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा अपने जीवन में उतारें: सिंह

भागवत कथा अपने जीवन में उतारें: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | श्रीसनातन धर्म शिव मंदिर सदर बाजार द्वारा श्री भागवत सप्ताह का आयोजन करवाया गया। साप्ताहिक भागवत कथा कि समापन समारोह में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कथा के प्रकल्प प्रमुख जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजय मदान विकास सुखीजा,अशोक भंडारी,पार्षद सुदेश गुलाटी ने बतौर विशिष्ट एडवोकेट राजेश शर्मा, बीजेपी जेजे प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनेंद्र वशिष्ठ, सुभाष,शेखर अरोड़ा, प्रकाश वीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने का रास्ता बताती है। कथा सुनने से मनुष्य के विचारों को समाजोपयोगी दिशा में चलने के लिए बल मिलता है। इसलिए हमें भागवत कथा को अपने जीवन में उतारना चाहिए। मनुष्य को प्रभु भक्ति में लीन होकर सहयोग और प्रेम भावना से कर्म करने चाहिए। सहयोग और सद्भावना भाव से किए गए कार्यो में अवश्य सफलता मिलती है। जब कोई व्यक्ति बढ़ता है, तो उसके आसपास का व्यक्ति स्वयं बढ़ जाता है।