पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | एसडीएमअश्विनी मलिक ने तहसील परिसर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित अलग-अलग विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की और कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को लागू करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें एवं समस्याओं के निवारण में देरी ना करें। उनके बार-बार चक्कर लगवाएं। जो कार्य समस्या उच्च लेवल का है, उसके बारे में उन्हें जानकारी दें। इससे जहां लोगों का धन खर्च होता है वहीं प्रशासन का भी कीमती समय बेकार होता है। एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें, ताकि इंद्री क्षेत्र के सभी गांव निर्मल गांव की श्रेणी में शामिल हो सकें। जिन लोगों ने अब तक निजी शौचालय नहीं बनवाएं हैं, उन्हें भी शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। किसी भी व्यक्ति को खुले में शौच करने दें।

बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अश्विनी मलिक।