पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीके पंडिता ने लिया सरकार की योजनाओं का जायजा

बीके पंडिता ने लिया सरकार की योजनाओं का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | भारतसरकार की ओर से आए राष्ट्रीय स्तर के मॉनिटर बीके पंडिता ने दूसरे दिन इंद्री क्षेत्र के गांव भादसों पंजोखरा का निरीक्षण कर सरकार की योजनाएं कितनी सार्थक साबित हो रही हैं। समीक्षा के बाद इन सबकी की रिपोर्ट भारत सरकार के पास भेजी जाएगी। बीके पंडिता का कहना है कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर कितना लाभ पहुंच रहा है, और लोगों की नई जरूरतें क्या हैं। ताकि सरकार भविष्य में लोगों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं बना सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से जितनी भी योजनाएं चलाई गई हैं। जैसे कि मकानों निमार्ण की योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय स्तर की अन्य योजनाएं शामिल है।

कई योजनाओं को कर रहे है चेक

उन्होंनेबताया कि वह विशेष तौर से इंदिरा आवास योजना, पीएवाई योजना, पैंशन वितरण, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, निजी शौचालय बनाने, आंगनवाड़ी केंद्र भवन शौचालय, सरकारी स्कूलों के भवन शौचालय अन्य योजनाओं के तहत हुए कार्यो को निरीक्षण कर रहे हैं। इन योजनाओं का वास्तव में पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला के गांव भादसों पंजोखरा में लोगों से मुलाकात की उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों से बातचीत की। पंडिता ने रविवार के दिन गांव उड़ाना का दौरा किया था।