पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों ने 30वें दिन भी जारी रखा धरना

श्रमिकों ने 30वें दिन भी जारी रखा धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | एफसीआईकर्मचारी संगठन के बैनर तले सेवानिवृत श्रमिकों ने कथित गैर कानूनी ढंग से सेवानिवृत करने के विरोध में 30वें दिन भी धरना जारी रखा। श्रमिकों ने अधिकारियों पर तानाशाही मनमर्जी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि श्रमिकों का धरना 30वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में एफसीआई अधिकारियों की कुंभकरणी नींद नहीं टूटी है।

उन्होंने कहा कि एफसीआई मैनेजमेंट लेबर डिपार्टमेंट काे गुमराह कर रहा है। पूरे देश में एफसीआई के सभी डिपो पर मेडिकल प्रमाण पत्र को ही उम्र का प्रमाण माना गया है। लेकिन केवल करनाल में कुछ श्रमिकों के मेडिकल को प्रमाण पत्र नहीं माना जा रहा है, जो कि भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण है। श्रमिकों का धरना 9 नवंबर से शुरू हुआ था, लेकिन आज तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर सही संज्ञान नहीं लिया है। इस कारण से श्रमिकों में मायूसी होना स्वाभाविक है। इस बारे में करनाल क्षेत्र के सांसद को भी अवगत कराया गया है।

कमिश्नर के सामने साफ हो गई बात

उन्होंनेकहा कि 5 दिसंबर को सहायक लेबर कमिश्नर के सामने बहस में यह बात साफ हो गई है कि श्रमिकों की उम्र का विवाद कभी किसी भी कोर्ट में नहीं रहा। इसके अलावा ही किसी कोर्ट ने उम्र के विवाद का कोई फैसला या आदेश दिया है। इसके बावजूद एफसीआई अधिकारी अवैध तरीके से श्रमिकों को असमय सेवानिवृत कर रहे हैं जो कि असहनीय है, जिसके विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। धरने पर बैठे श्रमिकों को रामबहादुर महतो, कामदेव सिंह, जानकी साहनी, सुरेश कुमार मंजीत सिंह ने संबोधित किया।