- Hindi News
- सरकार लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी : विधु
सरकार लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी : विधु
करनाल | भारतीयजनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक सोमवार को रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जनक पोपली ने की।
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विधु रावल ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रो. विधु, जिला प्रभारी उमेश चानना प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी। सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख गौरव वर्मा ने बताया कि जिला करनाल में 2 लाख 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ता जी-जान से लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के कार्य में लग जाएं। घर-घर जाकर सरकार की नीतियां बताएं। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह झंझाड़ी, मुकेश अरोड़ा, नवीन बत्तरा, आकाश अरोड़ा, आदेश राणा, अनुराग सेठी, ललित डाबरा, मनमीत बावा, विकास तंवर, मानव पुरी, संजय गांधी, शालू शर्मा, विक्रम मैनी, राजेश कादियान, दिवेश सरदाना, विनोद माना, मनोज आहूजा, हैप्पी सिंह, रेखा वाल्मीकि, गुलाब सिंह मूनक, मोहित सचदेवा, लक्ष्य शर्मा, राहुल राणा, गुरदीप राणा, मुकेश, नरेश, गुलशन शर्मा, गौरव नागपाल आिद मौजूद रहे।
करनाल. भाजपाकी युवा इकाई की बैठक में उपस्थित नेता कार्यकर्ता।