- Hindi News
- कुश्ती में सालवन के मोहित ने फूसगढ़ के सिद्धार्थ को हराया
कुश्ती में सालवन के मोहित ने फूसगढ़ के सिद्धार्थ को हराया
जिलाखेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय अखाड़ा कुमार केसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीएसओ कर्मचंद ने प्रतियोगिता शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 200 पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया।
डीएसओ कर्मचंद के अनुसार जिला केसरी के मुकाबलों में पहलवान मोहित सालवान ने सिद्धार्थ फूसगढ़ को पराजित किया, जबकि लखबीर चोरकारसा ने यादविंद्र करनाल को, अशोक कलसौरा ने राजेश सालवन को हराया। इसके अलावा मोनू मखाला ने हरदीप सांभली को अशोक मखाला ने अनिल मधुबन को और गुलशन सांभली ने रोहताश मखाला को मात दी। दूसरी ओर जिला कुमार के मुकाबलों में राकेश सालवन ने अंकुर मधुबन को, राकेश संगोहा ने गौरव सालवन को हराया। पहलवान आशीष घोघड़ीपुर ने सुनील उचाना को और राकेश गगसीना ने रिंकू दुपेड़ी को पटखनी दी।
देशकी माटी का खेल है कुश्ती : उद्घाटनअवसर पर डीएसओ कर्मचंद ने कहा कि कुश्ती खेल देश की माटी का खेल है और हरियाणा की शान से जुड़ा हुआ है। पुराने समय से ही हरियाणा की धरती पर यह खेल बड़े शौक से खेला जाता रहा है। पहलवानों को समाज में विशेष सम्मान मिलता है। इसलिए खिलाड़ियों को अपने इस सम्मान को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे कई खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। कुश्ती के जरिए खिलाड़ी भविष्य में उच्च पदों को प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे खेल भावना को हमेशा बनाए रखें।
इनका रहा प्रतियोगिता में विशेष योगदान
कर्णस्टेडियम में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेस्लिंग कोच शमशेर सिंह कुरुक्षेत्र, एनआईएस कोच कुलदीप मधुबन पुलिस, एनआईएस कोच तेजबीर सिंह मान और पीटीआई घीड़ कुलदीप सिंह सहित कई खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
50 केजी में गौरव जीता
18वर्ष की आयु के 50 केजी भार वर्ग में गौरव सालवन ने राकेश बस्तली को, अंकुश इंद्री ने सुभम को हराया। 54 केजी में अंकुश गोल्ली ने रविंद्र बड़ौता को हराया। अनिकेत घोघड़ीपुर ने मोहित बल्ला को सन्नी पाढ़ा ने सुक्रांत नरूखेड़ी को हराया। 58 केजी में अंकित मान घोघड़ीपुर ने हैप्पी नरूखेड़ी को पराजित किया। अंकित बल्ला ने पोरस स्टौंडी को और वरुण करनाल ने प्रवीन बड़ौता को हरा दिया।
सुबह 9 बजे से आज होंगे फाइनल मुकाबले