पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब सदस्य उत्पादक संघ के रूप में संगठित हों : सुशील

क्लब सदस्य उत्पादक संघ के रूप में संगठित हों : सुशील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से करनाल के जिला विकास प्रबंधक सुशील कुमार ने सोमवार को कलवेहड़ी किसान क्लब के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने किसान क्लब को ऋण का सदुपयोग करने और उसकी समय पर अदायगी करने की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि किसान क्लब एक मंच प्रदान करता है, जिसके माध्यम से किसान क्लब के सदस्य उत्पादक संघ के रूप में संगठित होकर अपने सदस्यों के लिए संयुक्त रूप से खाद, बीज, दवाइयां, आदि खरीद सकते हैं। इससे जहां व्यय में कमी आएगी वहीं संयुक्त रूप से उत्पादन बेचने से अधिक मुनाफा भी कमा सकता है. साथ ही क्लब के माध्यम से किसानों को बैंकिंग, खेती-बाड़ी की नई तकनीकों, सरकारी विभागों की किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं तथा गांव के विकास में योगदान के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर गेहूं अनुसंधान निदेशालय से प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. रणधीर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने इस सीजन में गेहूं की अच्छी पैदावार लेने के लिए उपस्थित किसानों को गेहूं उत्पादन प्रौद्योगिकी की जानकारी प्रदान की। वित्तीय साक्षरता सलाहकार, एमडी पुनिया ने किसानों को बैंकिंग तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में जानकारी दी तथा डीपी सैनी, सहायक विकास अधिकारी ने बागवानी विभाग से संबंधित विशेषकर पोली हाउस की स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान नेवल पैक्स प्रबंधक क्लब के प्रधान ईश्वर सिंह, हरप्रीत सिंह क्लब अन्य वॉलंटियर तथा ग्रामीण उपस्थित थे।