जरूरतमंद को राशन वितरण किया
करनाल| जयमां झंडे वाली सेवा समिति के तत्वाधान में विवेकानंद हाई स्कूल 68 वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की तरफ से 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। राशन वितरण का शुभारंभ धार्मिक सलाहकार सुभाष गुरेजा द्वारा किया गया। समिति के सभी सदस्यों द्वारा राशन वितरण किया गया। यह समिति कन्या विवाह, रोजगार, बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करती है। अगला मासिक राशन वितरण समारोह 4 जनवरी 2015 को किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान राजेश लांबा, धार्मिक सलाहकार सुभाष गुरेजा, सोनू कठपालिया, ललित बोगरा, हेमंत गुलाटी, नवीन गोयल, राहुल भठनागर, पंकज धमीजा, राजीव नागपाल, रमेश मिड्ढा, अरूण शर्मा, अमित खुराना, बिरेंद्र आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।