पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनहित सोसायटी का कार्यक्रम 14 को

जनहित सोसायटी का कार्यक्रम 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | लक्ष्यजनहित सोसाइटी की ओर से एक बैठक का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश बक्शी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 को लक्ष्य जनहित सोसाइटी के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर रेनू बाला गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में पार्षद कमलेश लाठर, निफा चेयरमैन प्रित पाल सिंह पन्नू्, सरदार कुलविंद्र मोहन सिंह बाठ डायरेक्टर दून पब्लिक स्कूल डाॅ. रूपेश सक्सेना मेडिकल सुपरिटेडेंट सिग्नस अस्पताल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में स्वामी प्रेम मूर्ती स्वामी युगल किशोर महाराज भी अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआर नाथ एम डीडी बाल-भवन के संचालक करेंगे।