करनाल। अटल पार्क के करीब जीटी रोड पर एक कार खाई में गिर गई। इससे कार में सवार छह युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें शालीमार बाग फोर्टिस अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कार काफी दूरी से असंतुलित होकर खाई में गिरी है। कार सवारों का कहना है कि कार के आगे पत्थर गया, जिस कारण कार खाई में जा गिरी।
पुलिस ने दिल्ली में परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। रविवार रात करीब आठ बजे दिल्ली से हवेली की ओर लाल रंग की स्विफ्ट कार डीएल8सीयू-2146 जा रही थी। अचानक कार असंतुलित होकर अटल पार्क के समीप खाई में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार कार काफी दूर तक घिसटती हुई खाई में गिरी है। इसमें शालीमार बाग दिल्ली निवासी जसमीत सिंह, संदीप, गौरव, विशेष, राजा, तरूण घायल हो गए। इनमें जसमीत सिंह, संदीप, तरूण की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल विशेष ने बताया कि वे सभी दोस्त हैं। अलग-अलग काम नौकरी करते हैं। संडे को वे हवेली रेस्टोरेंट में खाना खाने दिल्ली से करनाल आए थे। अचानक गाड़ी के आगे एक पत्थर गया, जिससे कार असंतुलित हो गई।
- सभी घायलों को करनाल से दिल्ली रैफर किया गया।
- शालीमार बाग दिल्ली से हवेली में आए थे सभी युवक ।
(करनाल. रविवार रात जीटी रोड से खाई में जाकर गिरी कार। )