करनाल | पुरानी शिवाजी कालोनी के शिव मंदिर के पास एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से मकान का सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से घर में फंसे सदस्यों को बाहर निकाला गया। मकान मालिक कर्म सिंह ने कहा कि गैस कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें खराब सिलेंडर दिया था। इस कारण हादसा हुआ है। जब उन्हें सिलेंडर दिया गया तो उन्होंने उसके सिलेंडर के लीकेज होने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने इसे बदलने से मना कर दिया।
देर शाम को जब सिलेंडर चालू किया तो अचानक उसमें आग लग कर सिलेंडर फट गया। जिसके कारण पूरे घर में आग लग गई। आग लगने के कारण परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंच कर भारी मशक्कत के बाद बच्चों को बचाया और आग पर काबू पाया।