- Hindi News
- 14 जनवरी को शौर्य दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
14 जनवरी को शौर्य दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
करनाल | मराठासमाज के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-8 मे आयोजित की गई। बैठक में पानीपत युद्ध के 254 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य 14 जनवरी 2015 को पानीपत में होने वाले शौर्य दिन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंच के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सगवाल ने कहा कि गत वर्ष की भांति 14 जनवरी 2015 को भी भारी संख्या में भी समाज के लोग समारोह में भाग लेकर पानीपत के तीसरे युद्ध में राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हुए अपने पूर्वजों को याद करेंगे और देश के लिए किए गए बलिदान से प्रेरणा लेंगे।