पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉडी बिल्डिंग में गुरुनानक खालसा कॉलेज उपविजेता

बॉडी बिल्डिंग में गुरुनानक खालसा कॉलेज उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{केयू की तरफ से कराई गई थी प्रतियोगिताएं

भास्करन्यूज | करनाल

गुरुनानक खालसा कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से तीन दिवसीय अन्त: महाविद्यालय भारत्तोलन, शक्त्तितोलन शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता का तीसरे दिन शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में सीआर किसान कॉलेज जींद का विकास कुमार मिस्टर यूनिवर्सिटी चुना गया। टीम चैंपियनशिप मुकाबले में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुना नगर 10 अंकों के साथ प्रथम, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल 9 अंकों के साथ द्वितीय यूटीडी कुरुक्षेत्र 8 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. दलेल सिंह, निदेशक खेल विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उनके साथ डॉ. देवी भूषण, डॉ. बीर सिंह, डॉ. दीपक कांबोज, प्रो. भजन लाल, डीपी वजीर सिंह मुख्य कोच सुभाष तंवर भी रहे। डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयासरत है, ताकि अच्छे खिलाड़ी आगे आकर देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा सकें। रेफरी की भूमिका बलबीर सिंह, सुशील पोखरयाल नरेन्द्र चौहान ने निभाई।

90 किलो भार वर्ग से अधिक

प्रथम अकाशदीपडीएवी कॉलेज सढौरा।

द्वितीयपरमवीगुरु नानक खालसा कॉलेज यमुना नगर।

तृतीयअमनगुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल।

80 किलो भार वर्ग

प्रथम अरुणदूहन यू.टी.डी. कुरुक्षेत्र।

द्वितीयमोहितएम.एल.एन. कॉलेज यमुनानगर।

तृतीयअंकितवालिया महाराजा अग्रसेन कॉलेज।

75 किलो भार वर्ग

प्रथम शुभमखालसा कॉलेज यमुना नगर।

द्वितीयसावनकुमार राजकीय कॉलेज पंचकूला।

70 किलो भार वर्ग

प्रथम सनदीपकुमार डी.ए.वी. कॉलेज पेहवा।

द्वितीयसतनामएस.ए.जैन कॉलेज अम्बाला।

65 किलो भार वर्ग

प्रथम तानकएलएएमएम कॉलेज अूगाला।

द्वितीयमनजीतसिंह यू.टी.डी. कुरुक्षेत्र।

तृतीयआलमदीपएस.ए. जैन अंबाला।

60 किलो भार वर्ग

प्रथम मनीषएसडी. कॉलेज पानीपत।

द्वितीयसोनूराजकीय कॉलेज आदमपुर।

तृतीयवीरेंद्रखालसा कॉलेज यमुना नगर।

करनाल. प्रतियोगितामें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते बॉडी बिल्डर।