- Hindi News
- युवाओं को बीजेपी के साथ जोड़ा जाएगा : पंकज
युवाओं को बीजेपी के साथ जोड़ा जाएगा : पंकज
करनाल | भारतीयजनता युवा मोर्चा की तरफ से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसकी शुरूआत भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गाबा ने की। सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गाबा ने कहा कि भाजपा पार्टी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ पूरे हरियाणा भर से जोड़ा जाएगा।