पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग से जुड़े खरीदारों विक्रेताओं को एक मंच ने दी प्रदर्शनी: विशाल

उद्योग से जुड़े खरीदारों विक्रेताओं को एक मंच ने दी प्रदर्शनी: विशाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसीएसएलद्वारा भारतीय चावल उद्योग पर आयोजित इंटरनेशनल मेगा प्रदर्शनी इसरमैक्स इंडिया एक्सपो का समापन हो गया। अब पीएसएल द्वारा मई में प्रगति मैदान दिल्ली में इंटरनेशनल इसरमैक्स एक्सपो सार्क का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में अमरीका और सार्क देशों के साथ चीन अफ्रीका अरब देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी को दस हजार से अधिक लोगों ने देखा। उत्तर भारत की यह सबसे बड़ी प्रदर्शनी रही।

पीसीएसएल के अध्यक्ष विशाल राय गुप्ता ने कहा कि इसरमैक्स संसार में अग्रणीय ब्रांड हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में खरीदारों और विक्रेताओं, एक्सपोर्टरों और इंपोर्टरों के बीच एक मंच स्थापित किया गया। भारतीय बासमती पर इंटरनेशनल सेमीनार हुआ। अमरीका से आई रक्षा सहगल तथा उनके पति ने राइस उत्पादकों से बात की। अमेरिका के लिए चावल खरीदने के लिए सौदा हुआ। इस प्रदर्शनी में खाड़ी देशों के साथ अफ्रीका, चीन और सार्क देशों से प्रतिनिधि भी पहुंचे। प्रदर्शनी में 70 से अधिक कंपनियों के स्टाल लगाए। देश के बड़े राइस एक्सपोर्टर,राइस मशीनरी,प्रोसेसिंग,पैकेजिंग,स्टोरेज से संबंधित इंटरनेशनल और नेशनल कंपनियों के स्टाल इस बात का उदाहरण रहे कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया जल्द ही फलितार्थ होगा।

प्रदर्शनी का विधायक हरविंदर कल्याण,भगवान दास कवीरपंथी,भाजपा नेता मेहर सिंह कलामपुरा,आल इंडिया राइस एक्सपोर्टर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया,चैम्बर आफ कामर्स के भूषण गोयल,रामलाल अग्रवाल,विनोद गोयल,अक्षित गुप्ता,सुमित गुप्ता, बंसल,विजय टक्कर पहुंचे हुए थे। इस प्रदर्शनी में लामा राइस प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट फूड्स,आल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन,आल इंडिया राइस मिलर्स एंड सेलर्स एसोसिएशन, हरियाणा राइस मिलर्स एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन,हरियाणा चैम्बर आफ कामर्स, पंजाब राइस मिलर्स एंड सेलर्स एसोसिएशन,आरएमएमएमए, बुहलर,नाइक्रोम के कौशल वर्मा,तपोधनी केनवीन जैन,बेलई,पेकोना,अेसेन मल्टी पैक के विशाल पांडया तथा डोमिनो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

करनाल. तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान भारतीय बासमती पर इंटरनेशनल सेमीनार में राइस मशीनरी के समक्ष रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजक एसके अली ने बताया कि पिछले साल करवाए गए आर्थिक सर्वे के अनुसार राइस और अनाज के उत्पादन में पिछले सालों