पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं का सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने का ऐलान

युवाओं का सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने का ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें फैली सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने नशे की जड़ को समाप्त करने के लिए अब युवाओं ने एकजुट होकर कदम उठाया है। यह पहल युवा बोलेगा संगठन की तरफ से की गई। इसी कड़ी में तरावड़ी के काटजू नगर स्थित एक गुरुद्वारे में युवा बोलेगा संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा बोलेगा मंच के घरौंडा अध्यक्ष कौर कमेटी के सदस्य एडवोकेट जेपी शेखपुरा करनाल अध्यक्ष युद्धवीर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर युवाओं को संबोधित किया। बैठक में युवा बोलेगा संगठन तरावड़ी की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें युवा समाजसेवी हरीश मदान को युवा बोलेगा तरावड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दर्जन से भी अधिक सदस्यों को युवा बोलेगा संगठन में शामिल किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए युवा बोलेगा संगठन के घरौंडा अध्यक्ष एडवोकेट जे.पी. शेखपुरा करनाल प्रभारी युद्धवीर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे में अब युवाओं के कंधों पर जिम्मेवारी है। जिसे युवाओं को अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करना होगा। जेपी ने कहा कि अब युवा भी नगरपालिका के होने वाले चुनावों में खलबली मनाएंगे। इस मौके पर युवा बोलेगा तरावड़ी के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश मदान ने कहा कि अब युवा बोलेगा मंच की तरफ से लोगों को घर-घर जाकर नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। हरीश मदान ने कहा कि युवा बोलेगा की तरफ से एक अभियान चलाकर लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत किया जाएगा।

तरावड़ी. सामाजिकबुराइयों के खिलाफ एकजुट हुए युवा बोलेगा संस्था के सदस्य।