पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सूचना अभियान देगा योजनाओं की जानकारी

जन सूचना अभियान देगा योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पत्रसूचना कार्यालय के नॉदर्न रीजनल डायरेक्टर भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं, इसके लिए उन्हें उन योजनाओं की जानकारी हाेना जरूरी है। पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का अभियान चलाए हुए हैं। इसी जन सूचना अभियान के तहत 16 से 18 दिसंबर तक गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल नीलोखेड़ी में पत्र सूचना अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लघु सचिवालय के कांफ्रेस हाल में पत्रकारों से बातचीत में श्री कैंथोला ने कहा कि पत्र सूचना कार्यालय द्वारा पिछले आठ सालों से जन सूचना अभियान चलाया जा रहा हैं। केंद्र सरकार योजनाएं देती हैं, लेकिन राज्य सरकार इन्हें लागू करती हैं। लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए उन्हें उनकी योजनाओं के बारे में सही से पता होना चाहिए। हाल ही में केंद्र सरकार ने जन धन योजना, स्वच्छ भारत, सांसद आदर्श ग्राम और बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस जन सूचना अभियान में राज्य सरकार के 21 विभाग और सेंट्रल गवर्नमेंट के 11 विभाग शामिल होंगे। बीडीपीओ लेवल पर ग्राम पंचायतों के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा।